फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्रों के न्यूज लेटर अविरल का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शोध छात्र संगठन और हिमालयन यूथ मूवमेंट (हम) की संयुक्त पहल पर अविरल न्यूज लेटर और उद्घोष कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया गया। इस मौके पर बताया गया कि ‘हम’ संगठन की ओर से 28 से 30 मार्च तक उद्घोष कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा, जिसमें समाज में योगदान देने वाले प्रबुद्ध लोगों, प्रशासनिक /पुलिस अधिकारियों के प्रेरणादायक भाषणों सहित सिंगिंग व डांसिंग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

रविवार को चौरास स्टेडियम में गढ़वाल विवि के शोध छात्रों और हम संगठन ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने शोध छात्रों के न्यूज लेटर और उद्घोष कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर प्रो. नेगी ने कहा कि न्यूज लेटर का प्रकाशन कर शोध छात्रों ने बेहतर पहल की है। इसमें शोध छात्रों की गतिविधियों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रकाशित है। जिसका सभी को लाभ मिलेगा।
शोध छात्र संगठन के अध्यक्ष दर्शन दानू ने बताया कि अविरल न्यूज लेटर का प्रकाशन विवि के अकादमिक स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। विवि के इतिहास में शोध छात्रों का यह पहला न्यूज लेटर है। मौके पर बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत व पूर्व उपाध्यक्ष मंजीत रावत , विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी, छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय पुंडीर, अंकित भट्ट, अंकित रावत, प्रदीप डुंगरियाल, आशीष चौधरी, लोकेश अधिकारी, रमन पटेल व गौरव भट्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें