फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कौशल सीखने का बेहतर जरिया हैं खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/सेलाकुई।
विज्ञापन

इंटरनेशनल स्कूल के ग्रेजुएशन डे पर शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पासआउट 61 छात्रों को स्मृति चिन्ह के रूप में स्कूल टाई भेंट की गई। बतौर मुख्य अतिथि टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और गोल्फ खिलाड़ी अमनदीप जोहल शामिल हुए। छात्रों ने मुख्य अतिथि के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने छात्रों को खेल की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि खेलों में अपार संभावनाएं हैं। खेल जीवन और चरित्र दोनों को निखारता है। खेल हारने का गम करने के बजाय जीतने के लिए प्रेरित करता है। जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के घर में ही बड़ा खिलाड़ी निकले। गरीब का बेटा, बेटी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकता है। गोल्फ खिलाड़ी अमनदीप जोहल ने कहा कि सामाजिक कौशल सीखने के लिए खेल सबसे अच्छा जरिया है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी ध्यान देने की सलाह दी। कहा हर बच्चे का सपना होता है कि वह राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करें। लेकिन यह सब कड़ी मेहनत से ही संभव हो सकता है। चेयरमैन और ओलंपिक कमेटी के सदस्य ओम पाठक ने कहा कि चरित्र निर्माण के लिए खेलों से बेहतर साधन ओर कोई नहीं है। खेलों में हार और जीत से ही हम अपने जीवन में संतुलन का कौशल सीखते हैं और शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्तर पर मजबूत बनते हैं। कार्यक्रम में गोल्फ अकादमी बोर्ड सदस्य अंशुल पाठक ने भी विचार रखे। हैड मास्टर राशिद ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फ एकेडमी की शुरुआत
कार्यक्रम के बाद गोल्फ खिलाड़ी अमनदीप जोहल ने स्कूल में गोल्फ एकेडमी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गोल्फ एकेडमी की शुरुआत करने वाला सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल देश का पहला स्कूल बन गया है। इस मौके पर चेयरमैन ओम पाठक, वाइस चेयरमैन अंशुल पाठक, निदेशक रोहित पाठक, निधि सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें