फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बीडीसी सदस्यों करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख और बीडीओ पर चतुर्थ राज्य वित्त में मनमाने तरीके से धन आवंटन का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सदस्यों ने रविवार से अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल नेगी, प्रकाश नौटियाल, सतेश्वरी देवी, बिमला देवी, सुनीता देवी, सुलोचना देवी, जीतपाल कठैत, मनोज पुंडीर, केदार सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, प्रभा, नीलम, रेनू नेगी, सुशीला देवी, मोहन खत्री आदि ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पिछले पांच दिनों से लगातार राज्य वित्त की धनराशि के असमान वितरण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सीडीओ, बीडीओ और उच्चाधिकारियों की ओर से अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को भी सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय से तहसील तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें