फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में ही पाठय-पुस्तक व गणवेश की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ के व्यापार मंडल ने निजी विद्यालयों की ओर से विद्यालय में ही पुस्तकों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई है। शनिवार को व्यापार मंडल के एक शिष्टमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, सचिव अमित सती, विशन सिंह बिष्ट और भगवती प्रसाद नंबूरी ने कहा कि नगर में स्थित निजी विद्यालयों की ओर से विद्यालय में ही पाठ्य-पुस्तकोंकी बिक्री की जाती है। बीते कई वर्षों से विद्यालय प्रबंधन की ओर से महंगे दामों पर पुस्तकें, स्टेशनरी और गणवेश बिक्री की जाती है। व्यापार मंडल ने विद्यालयों में ही पाठ्य-पुस्तकों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई है। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने कहा कि यदि कोई भी विद्यालय प्रबंधन विद्यालय में पुस्तकें व गणवेश बिक्री करते हुए पकड़ा गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें