फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग की बीडीसी बैठक में सदस्यों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक मेें श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से पेयजल आपूर्ति में हो रही दिक्कत का मामला प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने शिकायत की कि परियोजना के लिए अलकनंदा नदी का पानी रोका जा रहा है। इसके अलावा सदस्यों ने देवप्रयाग-टिहरी मोटर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायतों को जिला विकास प्राधिकरण से जोड़ने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार हिंडोलाखाल में ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने जिला विकास प्राधिकरण के तहत मोटर मार्ग से 200 मीटर दूर घर व 25 मीटर पर दुकान बनाये जाने के लिए नक्शा पास कराए जाने के आदेश पर आपत्ति जताई। ब्लाक प्रमुख ने कहा पहाड़ में मैदानी क्षेत्रों की व्यवस्थाएं लागू किए जाने पर पलायन की समस्या बढ़ेगी।
पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान रजनीश तिवाड़ी और ग्राम प्रधान भगवान सिंह पंवार ने कहा कि श्रीनगर बांध परियोजना से अलकनंदा नदी में कम पानी छोड़े जाने से कई पंपिंग योजनाओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिस पर सीडीओ आशीष भट्टगांई ने परियोजना कंपनी से वार्ता करने का आश्वासन दिया। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरसी नौटियाल ने बताया कि अलकनंदा में 20 क्यूसेक के बजाय 5 क्यूसेक पानी बह रहा है। वेद प्रकाश बडोनी ने डडुवा में निर्माणाधीन शराब फैक्टरी के लिए हो रहे खनन की रॉयल्टी को सरकार को न देकर ग्राम पंचायतों को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

चंद्रबदनी-कांडीखाल मोटर मार्ग निर्माण में पेयजल स्रोतों के नष्ट होने की संभावना पर ग्राम प्रधान क्वीली राजेश बडोनी ने सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको इसकी आवाज उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट ने कहा कि गर्मियों में पानी की कमी होने पर निजी जल संयोजन बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें