फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर। होली के त्योहार को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जीवनगढ़ में स्थानीय लोगों की बैठक ली। इस दौरान लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई। सीओ पंकज गैरोला ने कहा कि होली को देखते हुए पुलिस ने विशेष एहतियात बरते हैं। होलिका दहन के दिन भी पुलिस लगातार गश्त पर रहेगी। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों और माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने लोगों से त्योहार के मद्देनजर सर्तक रहने की अपील की। साथ ही नशे के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर कोतवाल एसएस नेगी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर शमशेर अली, ग्रामप्रधान पंकज अग्रवाल, मुकेश शर्मा, हनीफ लाला, नवाब अली, धीरज चौधरी, विनोद कुमार, सतीश कुमार, श्याम लाल, सद्दाम, सुहेल पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें