फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में दम तोड़ रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
विज्ञापन

तीन दर्जन गांव की आबादी को विकासनगर से जोड़ाने वाला समरजैंस मोटर मार्ग मरम्मत के अभाव में दम तोड़ रहा है। सालों से विभाग ने इस सड़क की कोई सुध नहीं ली है। सड़क पर न पैराफिट है और न ही सुरक्षा दीवारें। ऐसे में सड़क पर सफर खतरों से खाली नहीं है।
समरजैंस मोटर मार्ग की हालत इस कदर खराब है कि कब पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर नीचे आकर कब रास्ता रोक दें कुछ कहा नहीं जा सकता। मरम्मत के अभाव में सड़क पर आधा दर्जन से भी अधिक डेंजर प्वाइंट बन आए है। यही नहीं अब मरम्मत के अभाव में इन डेंजर प्वाइटों पर जमीन लगातार धंसती जा रही है। स्थानीय निवासी गुमान सिंह तोमर, कृपा राम नौटियाल, जगत सिंह तोमर, रणवीर आदि का कहना है कि पिछले साल बरसात में भी सड़क को खासा नुकसान पहुंचा है। विभाग से समरजैंस मोटर मार्ग मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई। कहा कि यदि विभाग समय रहते सड़क की सुध नहीं ली तो इस बरसात में काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हैं डेंजर प्वाइंट
मरम्मत के अभाव में सैगाईखड्ड, चंतरागाड़, कांडोईखड्ड, रखताड़खड्ड, सीला गांव के पास, बाडोखड्ड, डाबरा गांवों के पास डेंजर प्वाइंट बने हैं।

सड़क से जुड़े गांव
सड़क से मुंशीगांव, लुहारना, सरियारना, लुधेरा, कांडोई, खुन्ना, मैसासा, रखताड़, चिचराड़, रामपुर, गडोल, मुंधान, डाबरा, गांगरो, खाती, भुनऊ, कछटा, खुशिऊ, आस्टा, चिताड़ समेत तीन दर्जन गांवों जुड़े हैं।

सड़क मरम्मत को प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि साहिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें