ब्यूरो/विकासनगर।
होली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग तेज कर दी है। प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को फूड इंस्पेक्टर अमिताभ जोशी के नेतृत्व में दो स्थानों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को सेलाकुई स्थित बीकानेर स्वीट शॉप और बाबूगढ़ विकासनगर स्थित ओम शांति ओम स्वीट शॉप से मावे के सैंपल भरे। इंस्पेक्टर अमिताभ जोशी ने बताया कि हर साल त्योहार के नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसको लेकर अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच कराई जा रही है। होली के मद्देनजर दूसरे राज्यों से आने वाले मावे पर विशेष नजर रखी जा रही है। मिलावटी सामान बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
घर पर भी कर सकते हैं पहचान
खोया नकली है या असली इसकी पहचान घर बैठे भी की जा सकती है। यदि मावा को कढ़ाई पर भूनने पर वह लाल होता जाए तो समझिए की खोया असली है वरना यदि नकली हुआ तो वह काला हो जाएगा। इसके साथ खोया रगड़ने पर यदि यूरिया की गंध देने लगे तो समझिए खोया नकली है।