फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में आरक्षण की कसरत हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नगर निगम में 40 वार्डों में चुनाव के लिए आरक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी गणना के बाद अब निगम प्रशासन एससी और एससी के आंकड़े जुटा रहा है, जिन्हें शहरी विकास निदेशालय के माध्यम से शासन को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद वार्डों को आरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
नगर पालिका से अपग्रेड कर नगर निगम बनी ऋषिकेश की कुल आबादी 1,063,20 है। जिसमें वार्डों के मतदाताओं की नई सूची में ओबीसी की गणना में 9,637 जनसंख्या तय होने के बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यावद ने बताया कि एसटी के आंकड़े लगभग मिल चुके हैं, जबकि एससी श्रेणी के आंकड़ों को जुटाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों के जनसंख्या स्पष्ट होने के बाद उनकी रिपोर्ट शहरी विकास निदेशालय को प्रेषित की जाएगी। इसकी एक प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग को भी भेजी जाएगी। इसके बाद वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम प्रशासन ने मतदाता सूची का कार्य पूरा कर जिलाधिकारी और निगम प्रशासक को सौंप दिया गया है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों को निगम लगातार फाइनल टच देने में जुटा है, जिसकी अपडेट प्रशासन एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें