फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-दहाड़े बुजुर्ग की हत्या, खेतों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। हिंडोलाखाल थाने के अंतर्गत चंद्रबदनी क्षेत्र के झनाऊ गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे लूटपाट या रंजिश का मामला मान रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
शुक्रवार को झनाऊ गांव निवासी पारीलाल उर्फ पारेश्वर भट्ट (75) का शव घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में लहूलुहान स्थिति में मिला। मृतक की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया कि वह दोपहर में अपनी देवरानी के साथ जामणीखाल बाजार गईं थीं। तब उनके पति घर पर ही थे। बाजार में किसी व्यक्ति ने उनके पति के खेत में पड़े होने की सूचना दी। आसपास के लोगों के साथ जब वह मौके पर पहुंचीं, तो उनके पति दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरीश गैरोला का कहना है कि मृतक के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया प्रतीत होता है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के घर की अलमारियों के दरवाजे भी टूटे मिले हैं, जो चोरी की ओर भी इशारा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई हथियार नहीं मिला है। पुलिस टीम हत्यारों का तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें