फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल नहीं जाना, रक्तदान करने जरुर आना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की संयुक्त पहल पर शुक्रवार को नगर निगम स्थित स्व. इंद्रमणी बडोनी हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित शिविर में नगर के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व शहर के नागरिक जीवन बचाने की मुहिम में स्वैच्छिक रक्तदान का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि नगर निगम परिसर स्थित इंद्रमणी बडोनी हॉल में अमर उजाला फाउंडेशन व क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्व. गोविंद लाल नारंग की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से ‘भूल नहीं जाना, आज आपको है रक्तदान करने आना’ स्लोगन के माध्यम से नगरवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान में सहभागिता की अपील भी की।
नारंग ने बताया कि शिविर के बाबत संघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। बताया कि शुक्रवार को रक्तदान शिविर में ओआईएमटी मुनिकीरेती, एमआईटी ढालवाला, पीजी ऑटोनामस कॉलेज ऋषिकेश, गुरुकुल आईएएस एकेडमी, पाठशाला कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं महादान में प्रतिभाग कर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व अन्य नगरवासी भी शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की है। नारंग ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए इच्छुक रक्तदाता अमर उजाला ऋषिकेश कार्यालय जैन मार्केट रेलवे रोड, ऋषिकेश और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि संस्था से क्रमश: मोबाइल नंबर-9412077910 व 9412050633 पर संपर्क स्थापित कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें