फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण ने होने पर कुलपति कार्यालय में छात्रों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर आक्रोशित आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आर्यन छात्र संगठन के छात्रों ने बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव के नेतृत्व में कुलपति प्रो. एबी भट्ट का घेराव किया। बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने बताया कि आर्यन छात्र संगठन ने 16 फरवरी को 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा था, जिसमें 5 दिनों के भीतर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन ने 5 दिनों में मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की है। देवराड़ी ने कहा कि गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाने, बिड़ला परिसर के मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण व विवि में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज किए जाने सहित विभिन्न की मांग की थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि उक्त मांगे विवि प्रशासन के समक्ष पिछले वर्ष सितंबर माह में भी रखी गई थी, लेकिन विवि प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है। बृहस्पतिवार को छात्रों ने विवि प्रशासन से मांगों पर कार्रवाई किए जाने की तिथि लिखित में मंागी, लेकिन जब विवि प्रशासन ने लिखित तिथि देने से मना कर दिया तो छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने कहा कि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। वहीं खबर लिखे जाने तक छात्र धरने पर बैठे थे। धरने पर बैठने वालों में लवीश राणा, नीरज रैम्स, हिमांशु, विवेक, श्रीकांत, शशि, आकाश, अंकित, रोहित, मोहित, आशीष, रजत आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें