फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र के दौरान चाक चौबंध होगी सुरक्षा व्यस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने बृहस्पतिवार को भराड़ीसैंण पहुुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद किया जाएगा। उन्होंने विधायक आवास, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित विधानसभा परिसर की सुरक्षा का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की।
विज्ञापन

आगामी 20 मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा परिसर में सरकार का बजट सत्र प्रस्तावित है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने सत्र की तैयारियों के दौरान होनी वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी के लिए परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही राजधानी आंदोलन सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रस्तावित आंदोलनों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग, अस्थायी जेल सहित कर्मियों की तैनाती के मामले में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की। यही नहीं सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, आवास सहित खान पान पर भी चर्चा की गई। पुष्पक ज्योति ने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें