फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी विद्युत उपखंड कार्यालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/त्यूनी।
विज्ञापन

अणु में मिनी विद्युत उपखंड कार्यालय खोलने की मांग पर ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा। कहा क्षेत्र में विद्युत खंड कार्यालय न होने से लोगों को बिजली के बिल जमा करने के लिए 35 किमी दूर त्यूनी की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

सभी विभागीय अधिकारी उपखंड कार्यालय में ही बैठते हैं। ऐसे में विद्युत संबंधी समस्या के निराकरण के लिए भी ग्रामीणों को त्यूनी की दौड़ लगानी पड़ती है। अणु में मिनी उपखंड कार्यालय खुलने से अणु, अटाल, फेड़िच, प्लासू, सैंज, रड़ू, मुंधोल, कुल्हा, प्यूनल, डेरसा, शेड़िया, मेघाटू समेत दो दर्जन गांव की आबादी लाभान्वित होगी। सहायक अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि मामले में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व बीडीसी मेंबर राजाराम शर्मा, जय मोहन शर्मा, मान दास, मोहन लाल, सिंगा राम, सिया राम, रामानंद शर्मा, प्रताप जोशी, जगमोहन जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें