फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद, विधायक निधि के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जिला योजना की बैठक में डीएम ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित और बीस सूत्री योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी की ओर से विभाग की वित्तीय और भौतिक प्रगति की सही जानकारी न देने पर डीएम आशीष जोशी ने उन्हें बैठक से बाहर जाने के निर्देश दिए। साथ ही आधा घंटे में विभाग की सभी योजनाओं की भौतिक प्रगति और बजट खर्च का ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन

जिला योजना की बैठक में डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को तय समय में गुणवत्ता के साथ योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के बजट को खर्च करने में कृषि, वन विभाग व एलोपैथिक विभाग ने कंजूसी दिखाई है। अधिकारी जिला योजना के तहत प्रस्तावित सभी विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन कार्यों को दस मार्च तक हर हाल में पूरा करें। डीएम ने सांसद और विधायक निधि से किए जाने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक को मत्स्य, रेशम, पशुपालन, कृषि, उद्यान और डेयरी विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रत्येक सप्ताह बुधवार को समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही रेशम विभाग को जिले में रेशम उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने, बीएडीपी के तहत मलारी-नीती मार्ग के चार किलोमीटर तक सुधारीकरण करने, माणा में पुल निर्माण, माणा व कागा में पेयजल योजना, नीती व मलारी में लघु भेड़ पालन इकाई की स्थापना करने और चिकित्सा उपकरणों की खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें