ब्यूरो/साहिया।
पानुवा-मसराड़ मोटर मार्ग पर काम करने आए एक नेपाली मजदूर की खाई में गिरने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इन दिनों सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर दानेकामी पुत्र बुरेकामी निवासी हिचमा थाना मंगल सैन नेपाल भी परिवार समेत मजदूर के रूप में काम कर रहा है। बीते सोमवार को उसे मसराड़ गांव में एक शादी समारोह में गया हुआ था। समारोह समाप्त होने के बाद वह पैदल रास्ते से लौट रहा था। लेकिन रास्ते में पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव चंद जिनाटा, कमलेश शर्मा और जयलाल शर्मा ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उपनिरीक्षक सुखेदव चंद जिनाटा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।