श्रीनगर। चौरास क्षेत्र के निवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से अलकनंदा नदी में कम पानी छोड़े जाने की शिकायत की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नदी में कम पानी होने से जल संस्थान के पंपों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है।
थापली चौरास के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र भट्ट ने कहा कि जल विद्युत परियोजना कंपनी परियोजना झील से बहुत कम पानी छोड़ रही है, जिससे बैरांगना स्थित पेयजल पंप तक पानी नहीं पहुंच रहा है। परियोजना कंपनी सुबह 8 बजे से 3 बजे तक पानी रोक रही है। जिस कारण पंपों पर पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। बताया कि चौरास क्षेत्र में भारी पेयजल किल्लत बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में एसडीएम नूपुर वर्मा को ज्ञापन सौंप कार्रवाई किए जाने की मांग की है।