फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 7 विद्यालयों के लिए बजट अनुमोदित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के माध्यमिक स्कूलों के दिन जल्द बहुरेंगे। क्षेत्र के 7 राजकीय इंटर कालेजों को मरम्मतीकरण व नए भवन निर्माण के लिए विद्यालयी शिक्षा मंत्रालय ने बजट अनुमोदित कर दिया है। स्थानीय विधायक का कहना है कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय भवनों की स्थिति जर्जर बनी हुई। स्थानीय निवासियों के साथ ही विद्यालय प्रबंधन भवनों की मरम्मत व नए भवन निर्माण के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ ही शासन से गुहार लगा चुके हैं। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि क्षेत्र के सात विद्यालयों में मरम्मतीकरण व नए भवन निर्माण के लिए बजट अनुमोदित कर दिया गया है। जल्द ही इन विद्यालयों की स्थिति सुधर जाएगी। जिन विद्यालयों के लिए बजट अनुमोदित किया गया है। उनमें जीआईसी भल्लेगांव, जीआईसी ललूड़ीखाल, जीआईसी पौड़ीखाल, जीआईसी डांगचौंरा, जीआईसी हिंसरियाखाल, जीआईसी महदजाली व राजकीय उच्चतर विद्यालय बैंज्वाली शामिल हैं। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को सुविधायुक्त बनाया जाएगा। जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत को प्राथमिकता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें