फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पीआरडी जवानों ने उठाई नियमित रोजगार देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रांतीय रक्षक दल महिला संगठन ने महिला पीआरडी जवानों की तैनाती समाप्त करने का विरोध किया है। महिला जवानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता कपरुवाण ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट का अभाव बताकर महिला जवानों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से नियमित तैनाती दिये जाने, मानदेय भुगतान राज्य सेक्टर से किये जाने, ड्यूटी तैनाती में महिला जवानों को 33 फीसदी आरक्षण लागू करने व युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नेगी, संगठन की उपाध्यक्ष पूनम रावत, उर्मिला भट्ट, बसंती, माहेश्वरी, संगीता, सीमा, इंदू, रेखा, विजया, सरिता, विजया, प्रतिमा, सुनीता, सरिता, अंजू, हेमा, बीना, दीपा, बबीता, तुलसी, ममता, सावित्री, रजनी, बीना, जानकी, सबिता और सरिता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें