फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतोगुण के प्रसाद से होगी दुनिया आतंक व भय से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। महर्षि महेश योगी संस्थान के चेयरमैन आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि योग का पहला प्रसाद सतोगुण है, जिसकी दुनिया में रिक्तता है, यही वजह है कि वर्तमान दौर में दुनिया आतंकवाद, वैमनस्य व भय से ग्रस्त हो रही है। ऐसे में शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया से भावातीत ध्यान का फिर से दुनिया को संदेश दिए जाने की आवश्यकता है। ऐसा होगा तो सतोगुण से भविष्य में दुनिया सुख, शांति की और बढ़ेगी।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन सोमवार को स्वर्गाश्रम में शंकराचार्यनगर में बीटल्स फोटो गैलरी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया में वन कानून के दायरे में रहकर महर्षि की तपस्थली में भावातीत ध्यान योग की गतिविधियों को विश्व फलक तक पहुंचाने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने महर्षि की तपस्थली को ऐतिहासिक धरोहर बताया और कहा कि सरकार ने यहां दोबारा योग की गतिविधियां शुरू कराकर सराहनीय कार्य किया है। इस कार्य को सतत रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिससे शंकराचार्यनगर से भावातीत ध्यान के संदेश से दुनिया को लाभ मिल सके।

नेताओं का ईमानदार होना सफेद झूठ
ऋषिकेश। वनमंत्री हरक सिंह ने कहा कि उन्होंने जीवन में छात्रसंघ से लेकर अब तक 18 चुनाव लड़े हैं और सभी में जीत हासिल की। उन्होंने इसके पीछे की वजह जीवन में कड़े संघर्ष को बताया। कहा कि राजनीति में कई लोग विरासत के बूते आते हैं, मगर मेरे साथ कोई राजनीतिक विरासत नहीं थी, मैं सिपाई का बेटा हूं और राजनीति में ग्रासरूट पर कार्य कर आगे बढ़ा हूं। कहा कि चुनाव लड़ने के लिए धन खर्च होता है और वह जनता से आता है। लिहाजा ऐसे में कोई नेता कहे कि मैं ईमानदार हूं तो दुनिया में इससे बड़ा झूठ कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जीवन में ईच्छा शक्ति हो तो पैसा खुद ब खुद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें