फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में नहीं होगी बसों की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेेश। तीर्थनगरी से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा में एशिया में पर्वतीय क्षेत्रों के सबसे बड़े बस बेड़े में तीर्थयात्रियों को इस साल यात्राकाल में वाहनों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। संयुक्त रोटेेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इसके लिए करीब डेढ़ हजार बसों का इंतजाम किया है। जबकि गत वर्ष यात्राकाल में लगाई गई बसों की संख्या 1378 थी। समिति इस बार बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है। अप्रैल माह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होना है, जिसकी शुरुआत गढ़वाल के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश से होती जाती है। दशकों से चारधाम यात्रा में परिवहन व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति बीते साल हुई बसों की किल्लत के मद्देनजर इस वर्ष यात्राकाल में बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुधीर राय के मुताबिक इस साल सभी नौ निजी परिवहन कंपनियों की करीब डेढ़ हजार बसें चारधाम यात्रा के लिए रिजर्व की गई हैं। बसों की फाइनल लिस्ट समिति के पास 15 मार्च को आएगी। बताया कि समिति हरसाल यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त बसों का इंतजाम करती है, लेकिन 2013 की आपदा के बाद दो साल तक यात्रियों की संख्या में काफी कमी रही। जबकि वर्ष 2016 के बाद से तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लिहाजा इस साल बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।
50 बसें देगा परिवहन निगम :
ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो ने चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के लिए 50 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की है। रोटेशन समिति के पास बसों की कमी पड़ने की स्थिति में निगम प्रशासन जरूरत के हिसाब से बसें उपलब्ध कराएगा। ऋषिकेश के अलावा निगम के आसपास के डिपो से यात्रा के लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा। इस बाबत ऋषिकेश डिपो कार्यालय ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूर्व की भांति इस साल भी चारधाम यात्रा के दौरान 50 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था करने की बात कही है। एजीएम पीके भारती ने बताया कि जरूरत पड़ने पर निगम की ओगर से यात्राकाल में बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें