फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा जागरण मंच करेगा सीमाओं पर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश । सीमा जागरण मंच भारत नेपाल बॉर्डर ने देशभर में भारत माता के पूजन, सीमा सुरक्षा, तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के लिए जनजागरण अभियान चलाने की बात कही है। मंच ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक व अपराध जैसे मुद्दों को लेकर सर्वे किए जाने पर जोर दिया। रविवार को बाबा कालीकमली पंचायत क्षेत्र की नई बिल्डिंग धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर सह संगठन मंत्री मुरलीधर ने कहा कि 2019 में मंच द्वारा सीमाओं पर सर्वे किया जाएगा, जिसमें धार्मिक क्षेत्र, राष्ट्र विरोधी कार्य में संलिप्तता, पर्यटक स्थलों की गणना और क्षेत्र में लगने वाले मेलों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में जीरो प्वाइंट से पूर्व 10 किलोमीटर की दूरी पर सेना के भर्ती केंद्र खोलने की जरूरत है। सीमावर्ती क्षेत्रों में गांवों की जनगणना कराई जाएगी साथ ही युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही बताया कि सीमावर्ती इलाकों में राष्ट्र द्रोही गतिविधियों की सूचना एकत्रित कर प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड सीमा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जो दो देशों की सीमाओं से घिरा है, जिसमें टिहरी बांध जैसी विशाल परियोजना से विकास को नए आयाम मिल रहे हैं। वहीं सामरिक दृष्टिकोण से भी सीमा सुरक्षा की नीतियों का निर्धारण महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सत्यदेव, मुरलीधर, गोपाल कृष्ण, वासुदेव, नीरज चौधरी ,राहुल मनमीत ,विक्रम सिंह, विपिन अग्रवाल, अंकित अरोड़ा ,दीपक तायल ,रवि तायल, संदीप मल्होत्रा, नरेश तोमर ,सुदामा सिंगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें