फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कयाक खेल में लाभकारी होती है गणित व भौतिक विज्ञान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो-स्प्रिंट में रूस के ब्लादिमिर रहे अव्वल
विज्ञापन

देवप्रयाग में अंतरराष्ट्रीय गंगा क्याक महोत्सव में हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। यहां गंगा क्याक फेस्टिवल के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में प्रो-स्प्रिंट में रूस के ब्लादिमिर 350 मीटर का रैपिड एक मिनट 36 सेकेंड में पार कर पहले स्थान पर रहे, जबकि भारत के मनीष रावत (17) दूसरे और ऋषि राणा तृतीय रहे। प्रतियोगिता में भारत, रूस, अमेरिका, कनाडा, नार्वे और नेपाल समेत सात देशों के 102 क्याकर्स भाग ले रहे हैं।
आयोजन के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को हुई प्रतियोगिता में भारत की ओर से आशु रावत, अयोध्या प्रसाद कोटियाल, संजय राणा, लक्ष्मण नेगी, कान सिंह चौहान, सेरिंग छोटक, प्रमोद मगर आदि ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में करीब 150 स्थानीय छात्र-छात्राओं के लिए क्याक रेस्क्यू बैग थ्रो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पांच विजेता पुरस्कृत किए गए। बुजुर्ग क्याकर्स गुरुमीत सिंह (60) ने विद्यार्थियों को क्याक व उससे जुड़े खेलों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागीरथी में क्याकिंग है बेहद रोमांचकारी
देवप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय गंगा क्याक फेस्टिवल में प्रतिभाग कर रहे अमरीका के क्याकर्स फिलिप रॉबर्ट ने भागीरथी नदी में क्याकिंग को रोमांचक बताया। अमरीका नौसेना से सेवानिवृत्त रॉबर्ट ने कहा कि उन्हें वर्ष 2009 में पहली बार क्याकिंग में भाग लेने का मौका मिला। रॉबर्ट कहते हैं कि किसी नगर के बीच विश्वस्तर का रैपिड उन्हें देवप्रयाग में ही देखने को मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें