फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया कंडोली गांव में जमीन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने शनिवार को कंडोली गांव में नंदा की चौकी के पास किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। जमीन की जांच के लिए उन्होंने सर्वे कानूनगो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक निजी संस्थान पर ग्राम समाज की भूूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि संस्थान ने मंदिर की दीवार को तोड़ ग्राम समाज की भूमि पर चारदीवारी का निर्माण कर दिया था। एसडीएम ने कहा कि कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। इस मौके प्रमुख रंजीता तोमर, जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, प्रधान मुकेश रमोला, अनूप सेमवाल, मुकेश कुमार, प्रधान सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें