फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन ने दी कुलपति कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। अभाविप के बाद अब आर्यन छात्र संगठन ने छात्रों की समस्याओं का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव कर 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा। पांच दिनों के भीतर समस्या हल करने की मांग की।
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी के नेतृत्व में कुलपति प्रो. एबी भट्ट का घेराव किया। देवकांत देवराड़ी ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष अक्तूबर में विवि प्रशासन को 25 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। देवराड़ी ने कहा कि मांग पत्र में बिड़ला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण करने, विवि में उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक्स मशीन लगाने, विवि के सभी विभागों के टॉपर छात्रों की लिस्ट विभागों में लगाए जाने सहित कई मांगे थी। तत्कालीन कुलपति ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था। आर्यन कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर 25 सूत्रीय मांग पत्र कुलपति को सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिन के भीतर कार्यवाई नहीं की गई तो कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। घेराव करने वालों में रॉबिन सिंह, नीरज रैम्स, प्रदीप रावत, रोहित, अंकित, सिमरन, राजेंद्र व आशीष आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें