फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला-बैडुला गांव में बंजर खेत और जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। सिविल सोयम श्रीनगर के अंतर्गत कांडा क्षेत्र में बंजर खेतों और जंगल में आग धधक उठी। वन विभाग ने तत्काल आग बुझा दी। एक ही क्षेत्र मेें बार-बार आग लगने की घटना सवाल खड़े कर रही है कि कोई जान बूझकर यहां आग लगा रहा है।
श्रीनगर रेंज के कांडा (रावतस्यूं) क्षेत्र में श्रीनगर-दैलचौरी मार्ग पर सांपला और बैडुला गांव के समीप जंगल में कुछ दिन पूर्व आग लग गई थी। जो बाद में स्वत: बुझ गई, लेकिन शुक्रवार शाम फिर से बंजर खेतों और जंगल में आग फैल गई। वन विभाग ने कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉप टीयर्स संस्था के अध्यक्ष प्रमोद बमराड़ा का कहना है कि अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई है लेकिन, जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। यही स्थिति रही, तो ग्रीष्मकाल में मौसम शुष्क होने पर स्थिति विकराल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आग के प्रति गांववालों को जागरूक करने के लिए शीघ्र गोष्ठी की जाएगी। साथ ही आग लगने पर जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम या वन विभाग को सूचना देने की अपील की जाएगी। इधर, रेंज अधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि खेतों में आग लगी थी। टीम भेजकर आग बुझा ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें