फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से पीपलकोटी में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गईं। शिविर में 16 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में जोड़ों के दर्द, खांसी और बुखार से संबंधित मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

शिविर में एम्स (ऋषिकेश) की डा. दिव्या सुंदर, डा. रिंपी राणा, डा. मोहम्मद हुसैन, डा. गौरव गुप्ता, डा. शिल्पी शर्मा, डा. पूजा ठाकुर, डा. लतिका, डा. विवेक झा, डा. अमित शर्मा, डा. कोपल, डा. अजीत, डा. धीरज, डा. एम उनियाल और डा. एस यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेटिप्स भी दिए। चिकित्सा प्रभारी डा. मुकेश उनियाल व डा. सुशील यादव ने कहा कि मरीजों को ईसीजी, पैथोलॉजी और एक्सरे की निशुल्क सुविधा भी दी जा रही है। इस मौके पर चिकित्सालय के व्यवस्थापक रोहन, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, विजय मलासी, गजेंद्र राणा, विहिप के जिला मीडिया प्रभारी कुलवीर बिष्ट, हरेंद्र नेगी, आशुतोष शाह, सुरेंद्र नेगी और देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें