फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर-सड़क हादसे में पांच की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। यहां पोखरी-हरिशंकर-रौता मोटर मार्ग पर एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन साल के मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत समीपवर्ती गांवों के 12 लोग सवार थे। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पोखरी से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे रौता के लिए रवाना हुई बोलरो आधा घंटे बाद प्राथमिक विद्यालय गनियाला के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में अषाड़ी देवी (62) केलब (पोखरी), साबर सिंह (60) पूर्व प्रधान मज्याड़ी गांव, हरि सिंह (77) जौरासी (पोखरी) और धूम सिंह (46) निवासी द्यूका गांव की मौके पर ही मौत हो गई, और चालक व तीन साल के मासूम बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोखरी एसडीएम रोहित मीणा और थानाध्यक्ष प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 वाहन की मदद से सीएचसी पोखरी लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। सभी घायलों को श्रीनगर ले जाया जा रहा था, तभी हालत नाजुक होने से बशी देवी (30) पत्नी जीत सिंह, मज्याड़ी गांव ने रास्ते में कर्णप्रयाग के पास दम तोड़ दिया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने जिला प्रशासन से दुर्घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल
वासुदेव प्रसाद, (56) पुत्र भोला दत्त, निवासी हरिशंकर गांव
प्रिंस (3) पुत्र दिनेश, मज्याड़ी गांव
उर्मिला देवी (29) पत्नी दिनेश, मज्याड़ी गांव
हेमा (24) पत्नी मनोज, नौली गांव
मनोज (26), नौली गांव
खुशी (13) पुत्री नागेंद्र, द्यूका गांव
विक्रम सिंह (41) पुत्र मदन सिंह, पाटी गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें