फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी उतराखंड में क्लीफेस्टो-2018 का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड में सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव (क्लीफेस्टो) 2018 का बृहस्पतिवार को देर शाम आगाज हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएल सोनी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में 16 से 18 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तकनीकी एवं सांस्कृतिक स्पर्धाएं होंगी। इसमें आईआईटी, एनआईटी और कॉलेज प्रतिभाग करेंगे। क्लीफेस्टो के समापन अवसर पर 18 फरवरी को पंजाबी सिंगर हार्डी संधू नाइट होगी।
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होंगे। क्लीफेस्टो के तकनीकी कार्यक्रम प्रमुख दिपेंद्र और संदीप ने बताया कि तकनीकी कार्यक्रमों में टावर मेकिंग, फ्लोटर, रोबोवॉर, रोबोकिक, मेज रनर, हाइड्रोलिक मॉडल डिजायन, डेशीफर, डिवगर और रोबो-कोरसा स्पर्धा आयोजित होंगे। तकनीकी स्पर्धा में दो लाख रुपये इनामी राशि रखी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बैटल ऑफ बैंड्स, फैशन शो, स्ट्रीट प्ले, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, ग्रुप डांस, ग्रुप सिंगिंग और कविता पाठ का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख सूरज तिवाड़ी और सोनाक्ष सारस्वत ने बताया कि इन कार्यक्रमों में पुरस्कार राशि ढाई लाख रुपये रखी गई है। आयोजन कमेटी के सदस्य अभय ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में हीप-हॉप इंटरनेशनल ग्रुप निर्णायक की भूमिका में रहेगा। इस प्रतियोगिता के विजेता को मुंबई में होने वाले हीप-हॉप इंटरनेशल 2018 शो में सीधी इंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें