फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 44 में सशोधन कर किया भ्रष्टाचार के लिए रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने कहा कि धारा 44 में संशोधन कर मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए रास्ता साफ कर दिया है। धारा 44 के तहत सरकारी अधिकारियों और उनके परिजनों की संपत्ति की 31 मार्च तक घोषणा की जानी थी। पहाड़ की राजधानी पहाड़ में ही बनाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सबको मिलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन

अन्ना हजारे बुधवार को यहां गोलापार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार ने देश के साथ धोखा किया है। लोकपाल बिल के लिए लिखकर देने के बावजूद उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया। अन्ना मोदी सरकार पर भी जमकर बरसे। कहा कि मोदी सरकार ने धारा 44 में संशोधन कर भ्रष्टाचार के लिए रास्ता साफ कर दिया है। नरेंद्र मोदी बोलते कुछ और हैं, करते कुछ और हैं। मोदी सरकार से आज एक बड़ा खतरा नजर आ रहा है। सरकार लोकतंत्र से हुक्म तंत्र की ओर बढ़ रही है।
अन्ना ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में पिछले 22 वर्षों में 12 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सरकारों को ज्यादा चिंता उद्योगपतियों की है, जनता की नहीं। सरकारें इजराइल की नकल तो करती हैं लेकिन अनुसरण नहीं करती हैं। युवाओं से अपना ध्येय सुनिश्चित करने का आह्वान कर अन्ना ने कहा कि युवा देश का आधार स्तंभ हैं। उनके संगठित होने से नए भारत का निर्माण होगा। वह 23 मार्च से जन लोकपाल और किसानों के हित के लिए दिल्ली में आमरण अनशन करेंगे। सभा में पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, डा. भरत झुनझुनवाला, प्रो. जेपी जेपी पचौरी, डा. अरविंद दरमोड़ा, भोपाल सिंह चौधरी, समीर रतूड़ी, गणेश भट्ट, प्रदीप पंवार, देवकांत देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यक्ति का चेहरा हो चुनाव चिह्न नहीं
श्रीनगर। अन्ना हजारे ने कहा चुनावों को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव चिह्न प्रणाली समाप्त होनी चाहिए। चुनाव में नाम के साथ व्यक्ति का चेहरा होना चाहिए। चुनाव चिह्न समूह बन जाता है, जिससे गुंडागर्दी बढ़ती है। ब्यूरो

रैली में नहीं पहना किसी ने हेलमेट
श्रीनगर। नियम कानूनों के लिए लड़ने वाले अन्ना हजारे की रैली में किसी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। रैली में मात्र एक व्यक्ति ने ही हेलमेट पहना था। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुमित जुयाल ने उक्त व्यक्ति से हाथ मिलाया और कहा कि पूरी रैली में आप ही हो, जिन्होंने हेलमेट पहना है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें