फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन न खोलें व्यापारिक प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने पर श्रम विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में श्रम विभाग ने स्थानीय व्यापार सभा को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

श्रीनगर शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है, बावजूद इसके अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहते हैं। इस संबंध में कई सामाजिक संगठनों ने श्रम विभाग से शिकायत भी की थी। व्यापार सभा के अध्यक्ष बासुदेव कंडारी ने कहा कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहने पर श्रम विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रतिष्ठान स्वामी की होगी। कंडारी ने बताया कि श्रम विभाग व जिला प्रशासन से इस संबंध में सख्त निर्देश मिले हैं। व्यापार सभा ने सभी व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी का अनुपालन करने की अपील की है। वहीं शहर क्षेत्र के आस-पास के बाजारों में साप्ताहिक बंदी के लिए कोई दिन नियत नहीं किया गया है। यहां पूरे हफ्ते व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहते हैं। सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन ने इन बाजारों में साप्ताहिक बंदी का पालन कराए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें