फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बम-बम भोले की गूंज से गूंजायमान रहे चमोली जिले के शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व पर चमोली जिले के शिवालयों में शिव भक्तों का तड़के से ही तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों में शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्री अर्पित कर विशेष पूजा की। गोपीनाथ मंदिर और घाट में स्थित पौराणिक बैरासकुंड शिव मंदिर में भी भक्त उमड़े। जिले के बृखेश्वर, तेलेश्वर, कल्पेश्वर, पोखरी के बामनाथ, वीणेश्वर महादेव, बिरही वीर भद्रेश्वर महादेव, तुलसी महादेव और बंड भूम्याल मंदिर में दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

भक्तों ने शिव मंदिरों में किया जलाभिषेक
नारायणबगड़/कर्णप्रयाग/आदिबदरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नारायणबगड़ के पौराणिक देवीधूरा महादेव मंदिर में आयोजित शिवरात्रि मेले में कर्णभूमि कला मंच कर्णप्रयाग के संयोजक दिनेश बुग्याली, दीपा बुग्याली, कांति प्रसाद डिमरी, दिनेश नेगी के भजन-कीर्तन किए। वहीं कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जरिए बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। महामृत्युंजय मेला समिति के अध्यक्ष डा. हरपाल नेगी और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बुटोला ने समारोहों में शराब और अन्य नशीली वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। इस मौके पर बृजमोहन बुटोला, पुजारी थान सिंह रावल, राम सिंह जगू रावल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। वहीं कर्णप्रयाग के टटेश्वर महादेव डिम्मर, छांतेश्वर महादेव मंदिर, शैलेश्वर महादेव, लंगासू शिव मंदिर और आदिबदरी नाथ मंदिर समूहों में स्थित पौराणिक आकाशमुखी शिवालय में श्रद्धालुओं ने पंचद्रव्यों से महादेव का महाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवालयों में चलता रहा पूजा-अर्चना का दौर
नई टिहरी। महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को भी शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। देवलसारी महादेव, देवल ओणेश्वर, कोटेश्वर, बेलेश्वर, बागेश्वर, सत्येश्वरी, त्रिदेव, सुरीदेवी और दुर्गा मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें