देवाल। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय देवाल कौथिग सांस्कृतिक पर्यटन एवं विकास मेले का बुधवार को समापन हो गया। मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका संगीता ढौडियाल, पूनम सती, लोक गायक वीरेंद्र राजपूत, दर्शन फर्स्वाण और शिक्षण संस्थाओं, ममंद, कला मंचों ने लोकनृत्यों और लोकगीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. जीत राम ने कहा कि यह मेला गढ़वाल और कुमाऊं का प्रमुख मेला है। लोगों मिलकर मेले का सफल आयोजन किया है। मेला कमेटी के संस्थापक नरेंद्र बिष्ट ने मेल को राज्य स्तरीय मेले की सूची में शामिल करने की मांग की। इस दौरान मेला समिति की ओर से कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। महावीर बिष्ट के संचालन में हुए समारोह में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, मेलाध्यक्ष केडी मिश्रा, राजेंद्र दानू, दलबीर दानू, दर्शन दानू, कपूर मिश्रा, देवराम बर्मा, गौरव जोशी, लखन रावत, इंद्र सिंह राणा, नंदी कुनियाल, आलम सिंह, यादव मिश्रा, पुष्कर बिष्ट, सुरेश कुनियाल, लक्ष्मण बिष्ट, पुष्पा नेगी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।