फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहां इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची चमोली एकादश की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। स्वर्गीय सतेंद्र सिंह नेगी की स्मृति में सेमलडाला मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मैच में चमोली एकादश ने लुहां इलेवन को चार विकेट से हराकर सेेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

राजकोटी क्लब कम्यार की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को टॉस जीतकर लुहां इलेवन की टीम ने 18 ओवर में सात विकेट खोकर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चमोली एकादश की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस तरह चमोली की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम की ओर से 62 रन बनाने वाले खिलाड़ी मितरु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राजकोटी क्लब के संयोजक प्रदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, सुनील सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट, दीपक सिंह और कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें