फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा नीलकंठ धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। महाशिवरात्रि पर्व पर प्राचीन नीलकंठ शिवालय में करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवभक्तों ने बम -बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ पौराणिक मंदिर के दर्शन किए व शिवलिंग पर जलार्पण कर पुण्य अर्जित किया। शिवरात्रि महापर्व के मद्देनजर बीते सोमवार रात से ही प्राचीन शिवधाम में श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई थी, जिससे श्रद्धालुओं ने लाइनों मेें लगकर मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार किया। मध्यरात्रि करीब एक बजे कपाट खुलने पर प्राचीन शिवालय में दर्शन व जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मंगलवार को तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिवेणीघाट, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला,मुनिकीरेती आदि क्षेत्रों में गंगा में डुबकी लगाई और बम-बम भोले के जयघोष के साथ प्राचीन नीलकंठ शिवालय के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। उधर दोपहर के समय शिवालय में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की करीब तीन सौ मीटर लंबी कतारें देखी गई। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष के साथ प्राचीन शिवालय के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलार्पण कर पुुण्य कमाया। मंदिर समिति के अनुसार विभिन्न पंचांगों में शिवरात्रि पर्व की दो तिथियां दिए जाने से बुधवार को भी शिवालय में श्रद्धालुओं की काफी आमद बनी रह सकती है। बताया गया कि बुधवार को दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंगलवार देरशाम से नीलकंठ में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई है।
इंसेट
शिवरात्रि पर हुई चारों प्रहर की पूजा
ऋषिकेश। प्राचीन शिवालय में शिवरात्रि पर्व पर चारों प्रहर की पूजा की गई। मंदिर समिति के सदस्य धन सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे चारों प्रहर की पूजा प्रारंभ हुई। जो बुधवार को ब्रह्ममुहूर्त तक चली। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रहरों के पूजन के बाद कपाट खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें