फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। औली में बर्फबारी न होने से भले ही अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता रद्द हो गई हो, लेकिन विंटर गेम्स एसोसिएशन औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन की दोबारा योजना बना रहा है। विंटर गेम्स एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि औली में बर्फबारी होती है तो मार्च माह के पहले सप्ताह में यहां राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता करवा दी जाएगी। मौसम बदलने से औली में अब कृत्रिम बर्फ भी बननी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

औली में इस वर्ष समय पर बर्फबारी नहीं हुई, जिससे यहां प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता को रद्द करना पड़ा। औली में अब रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से यहां अभी भी करीब तीन से चार इंच बर्फ जमीं हुई है। मौसम का मिजाज यूं ही रहा तो दोबारा बर्फबारी हो सकती है। औली में नमी और तापमान का स्तर गिरने से स्नो मेकिंग मशीनों ने भी कृत्रिम बर्फ बनाना शुरू कर दिया है, जिससे यहां राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन की उम्मीद जगी है। विंटर गेम्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रोशन ठाकुर का कहना है कि औली में मार्च माह के पहले सप्ताह में नेशनल स्कीइंग गेम्स कराने की तैयारी है। मौसम ने साथ दिया तो गेम्स आयोजन की तैयारियां कुछ ही दिनों बाद शुरू कर दी जाएंगी। यदि फरवरी माह के अंत तक भी अच्छी बर्फबारी होती है तो मार्च माह के पहले सप्ताह में नेशनल स्कीइंग गेम्स आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें