फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायत निवारण शिविर में 22 शिकायतें हुई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में 22 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय में फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सिरोखोमा के ग्रामीणों ने वैतरणी-सिरोखोमा-बैरांगना मार्ग निर्माण में हो रही देरी की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामीणों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी ईला गिरी को संबंधित लोक निर्माण विभाग के स्तर से शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। कई फरियादी अपने गांवों में पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्याएं लेकर पहुंचे थे। डीएम ने संबंधित शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें