फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में ओबीसी का रैपिड सर्वे हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। सीमा विस्तार के बाद नए क्षेत्र सम्मिलित होने से बनी नगर पालिका डोईवाला में 29 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। ओबीसी का रैपिड सर्वे पूरा होने के बाद स्थिति साफ हो गई है। जल्द अध्यक्ष समेत वार्डों में आरक्षण का स्वरूप तय हो जाएगा। नगर पालिका डोईवाला में ओबीसी की गणना के लिए किया गया रैपिड सर्वे पूरा हो जाने के बाद आंकड़े सामने आ गए है। गणना के अनुसार नगर पालिका में 16204 की संख्या ओबीसी के लोगों की है। अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वाधिक लोग वार्ड संख्या 17 कुड़कावाला में है। यहां ओबीसी संख्या 2578 है। सबसे कम ओबीसी वार्ड तीन कान्हरवाला में हैं, जहां इनकी संख्या 56 है।
विज्ञापन

वार्ड एक मिस्सरवाला में 983, दो आर्यनगर में 1156, तीन कान्हरवाला में 56, चार बारुवाला में 563, पांच बिचली जौली में 776, छह स्वामीराम नगर में 263, सात जौलीग्रांट में 69, आठ अठूरवाला प्रथम में 57, नौ अठूरवाला द्वितीय में 496, दस भानियावाला में 305, वार्ड 11 केशवपुरी में 818, 12 राजीवनगर में 693, 13 त्रिघराट 694, 14 खत्ता 1118, 15 नियामवाला 594, 16 तेलीवाला 2216, 17 कुड़कावाला 2578, 18 प्रेमनगर 597, 19 चांदमारी 1023, और वार्ड संख्या 20 अंबेडकरनगर में 1149 ओबीसी के लोगों की गणना हुई है। ओबीसी गणना के बाद जल्द वार्ड और अध्यक्ष का आरक्षण तय होना है।
राजनीतिक दलों के अलावा चुनाव में उतरने वाले संभावित उम्मीदवारों की नजरें भी रैपिड सर्वे के आंकड़ों पर लगी हुई थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रैपिड सर्वे में नगर पालिका डोईवाला परिक्षेत्र में 29 प्रतिशत ओबीसी के लोगों की संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें