फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के मंगलवार को ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किसान मंच की नगर अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंदिरानगर में बैठक की, जिसमें अन्ना हजारे के स्वागत व जनसभा के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। सोमवार को हुई बैठक में मंच की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने और किसानों के हितों के लिए आंदोलनरत हैं, लिहाजा आमजन का उनके साथ जुड़ना जरूरी है। देश में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति होने से भ्रष्टाचार को देश से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भारी संख्या में गौहरीमाफी में आयोजित होने वाली जनसभा में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वागत समिति में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण और सुनीता उपाध्याय, छिद्दरवाला की प्रधान पूनम पोखरियाल, उर्मिला नौटियाल, दीपा चमोली, अल्का क्षेत्री, निर्मला नौटियाल, सविता शर्मा, विमला रावत, रश्मि बगियाल, पंकज भंडारी आदि को शामिल किया गया है। मौके पर रीना पोखरियाल, कैलाश भट्ट, संजय पोखरियाल, मेहरबान सिंह रावत, शुभम जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें