फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए एनएचपीसी कार्यलय के सम्मुख क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। विभिन्न संगठनों ने रोजगार, वेतन भुगतान व वाहन चालकों को काम देने की मांगों के लिए एनएचपीसी परियोजना के गेट के सम्मुख क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने परियोजना कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कंपनी पर स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को पहाड़ी छात्र सेनाध्यक्ष अरविंद जियाल, इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष रानाकोटी व भरपूर के ग्रामप्रधान नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए एनएचपीसी परिसर पहुंचे। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने परियोजना कंपनी की उपेक्षापूर्ण नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पहले दिन इंटक जिलाध्यक्ष आशीष रानाकोटी व भरपूर के प्रधान नरेंद्र सिंह रावत क्रमिक अनशन पर बैठ गए। आंदोलनकारियों का आरोप है कि परियोजना कंपनी स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है। जबकि सुरक्षा कार्यों में तैनात कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिल पाया है। आंदोलनकारियों ने स्थानीय वाहन चालकों को काम नहीं देने व बाहरी वाहनों को काम पर लगाने पर भी आक्रोश जताया है। आंदोलनकारियों ने क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सिंह रूप सिंह नेगी को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी,प्रधान राजेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र आर्य, सीताराम रानाकोटी, अरविंद कुमार, गुलाब सिंह, अजय भट्ट ,शीतल, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें