फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शिक्षकों की कमी पर भड़की अभाविप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में शिक्षकों की कमी पर आक्रोशित अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव किया। इस दौरान छात्रों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। चेतावनी दी कि जल्द ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्रों ने वनस्पति विज्ञान विभाग में मशरूम उत्पदान केंद्र खोलने की मांग भी की।
विज्ञापन

सोमवार को अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर कुलपति प्रो. एबी भट्ट का घेराव किया। सुधीर जोशी ने कहा कि विवि में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। बावजूद इसके विवि में च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम शुरू किया गया है। जिससे छात्रों को खासी परेशानी हो रही है। छात्रसंघ के पूर्व महासचिव ऋतांशु कंडारी ने कहा कि एक शिक्षक पर हजार से अधिक छात्रों की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं ने प्री-पीएचडी की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने, विवि के पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने, बॉटनी विभाग में मशरूम उत्पादन केंद्र खोलने सहित कई मांगें कुलपति के समक्ष रखी। कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। घेराव करने वालों में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकुर रावत, संदीप राणा, शुभम गोस्वामी, मनीष डालिया, सागर पुरी, मनीषा राणा, मीनू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें