फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी क्लीफेस्टो की तैयारियों जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड में 15 फरवरी से शुरू हो रहे क्लीफेस्टो (तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव) के तहत आयोजकों ने गायन, नृत्य एवं कामेडी के ऑडिशन कराए। इस मौके पर एनआईटी के छात्र-छात्राओं ने फ्लैश मोव (कार्यक्रम की झलक) का आयोजन कर क्लीफेस्टो के बारे में बताया।
विज्ञापन

एनआईटी उत्तराखंड में 15 से 18 फरवरी तक वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव (क्लीफेस्टो) आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक एवं तकनीकी प्रतियोगिताओं के साथ ही प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में संस्थान के साथ ही अन्य एनआईटी व आईआईटी सहित विभिन्न स्थानों के कालेज के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
कार्यक्रम के लिए एनआईटी के छात्र-छात्राओं ने बिडला परिसर में नृत्य, गायन एवं कामेडी के ऑडिशन लिए। यह ऑडिशन तीन दिन चलेगा। इसके अलावा कार्यक्रम के प्रचार के लिए चौरास परिसर में फ्लैश मोव आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, मिक्स डांस और माइम एक्ट (मूक अभिनय) का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के प्रमुख सोमराज, कपिल आर्य, चैतन्य भरत, प्रचार प्रमुख अभिषेक पंवार, अभय, अंजली रावत व कनिका रावत ने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण
16 फरवरी लोकल ट्रेन बैंड
17 फरवरी क्लब बैडिंज
18 फरवरी पंजाबी सिंगर हार्डी संधू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें