फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल का किया स्मरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान समिति ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। समिति सदस्यों ने पंडित जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। टाउन हॉल स्थित दीनदयाल स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष रोमी बजाज ने कहा कि पं. दीनदयाल ने सर्व धर्म सद्भाव का नारा दिया।
विज्ञापन

दीनदयाल का मानना था कि अंतिम व्यक्ति का विकास न होने तक देश का विकास संभव नहीं है। समिति के राष्ट्रीय सदस्य और पालिका के पूर्व अध्यक्ष चंदन लाल अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा हैं। उन्होंने समाज को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में नगर पालिकाध्यक्ष हरफूल चंद महावर, प्रदेश मंत्री जयंती पटवाल, राजेश वर्मा, राजेंद्र मित्तल, रामबाबू अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, सबल वर्मा, राजेंद्र नेगी, सबल सेहरावत, विजय महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें