फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में बालक- बालिकाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। खेलो इंडिया के तहत युवा कल्याण विभाग की ओर से क्रीड़ा मैदान अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। रविवार को आयोजित 800 मीटर दौड़ में भकुंडा की रूपा प्रथम, सिदोली की ज्योति ने द्वितीय और सिदोली की सुषमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बालक और बालिकाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जीएस तोपाल, बीएस नेगी, आरएस नेगी, विनोद नेगी, जेएस बिष्ट, बीना भंडारी व एलपी लखेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें