घाट (चमोली)। घाट बाजार के समीप नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग की पहाड़ियों पर रविवार को सुबह दस बजे अचानक आग भड़क गई। स्थानीय लोगों और बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दोपहर बाद तक आग ऊंचाई वाले जंगलों में पहुंच गई थी। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडेय का कहना है कि सड़क किनारे लोग माचिस की जलती तीली घास में फेंक देते हैं, जिससे अचानक आग भड़क जाती है। उन्होंने कहा कि जंगल और पहाड़ियों पर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।