फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर यंग्स ने 5-1 से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास स्टेडियम में स्पोर्ट्स फेस्ट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मॉर्निंग स्टार और श्रीनगर यंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें श्रीनगर यंग्स 5-1 से विजेता रहा।
विज्ञापन

रविवार को स्पोर्ट्स फेस्ट का उद्घाटन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर स्थित जीआईएंडटीआई मैदान में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
उद्घाटन मैच में श्रीनगर यंग्स और मॉर्निंग स्टार के बीच भिड़ंत हुई। मैच के पहले हॉफ में श्रीनगर यंग्स ने 3-1 से बढ़त बढ़ा ली। दूसरे हॉफ में श्रीनगर ने दो गोल और ठोक दिए। जबकि मॉर्निंग स्टार गोल के लिए तरस गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल कल्याण समिति श्रीकोट के संजय फौजी, नगर पालिका सभासद भगत डागर आदि मौजूद थे। अंकुश भंडारी निर्णायक रहे। आयोजन समिति में पंकज खत्री, सौरभ रौथाण, हिमांशु रावत, शिवांक नेगी और निक्की उनियाल आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

सन्दीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें