फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारी स्वयं ध्वस्त कर रहे अवैध निर्माण स्ड्ड1द्ग-ष्टद्यशह्यद्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर क्षेत्र में एनएच किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानें अतिक्रमणकारी स्वयं ध्वस्त कर रहे हैं। तहसील प्रशासन की टीम ने एक दिन पूर्व अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र व राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे किए गए अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को एसडीएम मायादत्त जोशी ने अभियान चलाकर बाजार व राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर 24 घंटे के भीतर इसे ध्वस्त किए जाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की टीम में बाजार, भक्तियाना व आईटीआई क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। शनिवार को अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण कर किए गए पक्के निर्माण कार्य को ध्वस्त करना शुरू कर दिया था। एसडीएम मायादत्त जोशी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने की ठेली-फड़ जब्त
श्रीनगर। बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही ठेली फड़ को पुलिस ने जब्त कर चालान किया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि अवैध रूप से संचालित हो रही ठेली फड़ यातायात को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें