फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज सिस्टम पर खर्च होंगे 158.78 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। नगर के सीवरेज सिस्टम को जल्द नमामि गंगे योजना के अंतर्गत दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए योजना मद में एनएमसी प्रोजेक्ट के तहत 158 करोड़ की मंजूरी मिली है, जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली सीवर की गंदगी से गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए लक्कड़घाट में 26 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटर सेप्टर सीवर लाइन, सीवरेज पंपिंग स्टेशन, ट्रंक सीवर लाइन आदि के कार्य किए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) उत्तराखंड पेयजल निगम ऋषिकेश ने स्टेट प्रोग्राम मैनेजमेंट ग्रुप (एसपीएमजी) देहरादून के माध्यम से नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा भारत सरकार (एनएमसी) को गंगा की स्वच्छता को पलीता लगाने वाली खामियों को दूर करने के लिए वर्ष 2016-17 में प्रस्ताव भेजे थे। जिसके तहत ऋषिकेश नगर व पेरी अरबन क्षेत्र में 26 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरसेप्टर सीवर लाइन, पंपिंग स्टेशन, नालों को टेपिंग, नई सीवर लाइन बिछाने का प्रावधान किया गया। नमामि गंगे मिशन के तहत नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा, भारत सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए 158.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

इन स्थानों पर होंगे यह कार्य
- लक्कड़घाट पर 26 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व 15 वर्ष का अनुरक्षण कार्य।
- बापूग्राम में इंटरसेप्टर सीवर लाइन व नया सीवरेज पंपिंग स्टेशन।
- सर्वहारा नगर में इंटरसेप्टर सीवर लाइन व नया सीवरेज पंपिंग स्टेशन।
- मायाकुंड में नया सीवरेज पंपिंग स्टेशन।
- बंगाली बस्ती में सीवरेज पंपिंग स्टेशन का जीर्णोद्घार।
- त्रिवेणीघाट में सीवरेज पंपिंग स्टेशन का जीर्णोद्घार।
- शांतिनगर स्थित नाला टेपिंग कार्य।
- शहरी क्षेत्र से लक्कड़घाट श्यामपुर तक ट्रंक सीवर लाइन।

कोट्स
नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा को स्वच्छ रखने के लिए निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) उत्तराखंड पेयजल निगम ऋषिकेश ने स्टेट प्रोग्राम मैनेजमेंट ग्रुप (एसपीएमजी) देहरादून के माध्यम से नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसके लिए 158.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कश्यप, परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई पेयजल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें