फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए बैराई गांव को 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/मुनिकीरेती । नरेंद्रनगर विधानसभा के अंतर्गत दोगी पट्टी के बैराई गांव में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत किया। इस मौके पर काबीना मंत्री ने ग्राम सभा के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये की घोषणा भी की। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान सरोजनी चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से आयोजित समारोह में कृषि मंत्री उनियाल का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कृषि मंत्री उनियाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को लेकर कृत संकल्पित है, जिसके तहत ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर खासतौर पर गौर किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सुधा द्विवेदी को किया सम्मानित
कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली प्रथम बैराई गांव की शिक्षक सुधा द्विवेदी को शिक्षा के साथ ही सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुधा द्विवेदी ने महज तीन वर्षों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए स्वयं व जन सहयोग से जो कार्य किए हैं वह सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें