फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपैक्स दिल्ली ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। स्व. गिरधारी ला स्मृति टी-20 किक्रेट प्रतियोगिता की चैंपियनशिप अपैक्स दिल्ली क्लब के नाम रही। अपैक्स दिल्ली ने अटैक क्लब श्रीनगर को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार की नगद धनराशि के साथ ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अपैक्स दिल्ली और अटैक क्लब श्रीनगर के बीच खेला गया। अटैक क्लब श्रीनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर दिल्ली के सामने रखा। अटैक क्लब की और से सचिन ने 34, अजय ने 22 रनों की पारी खेली, जबकि दिल्ली के गेंदबाज अनीस व नीरज ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपैक्स दिल्ली की टीम ने अंतिम ओवर में चार विकेट लेकर मैच अपने नाम किया। दिल्ली की ओर से राजेश ने 56 व नरेंद्र ने 46 रनों की पारी खेली। फाइनल मुकाबले का मैन आफ द मैच राजेश राणा को चुना गया, जबकि मैन आफ द सीरीज नरेंद्र रहे। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार नीरज ने जीता। इस अवसर पर प्रदीप रौथाण, अभिनव भंडारी, आनंद गड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें